कोरोना संक्रमण पर हाई लेवल मीटिंग, लॉकडाउन को लेकर हो सकता है फैसला, स्वास्थ्य मंत्री समेत आलाधिकारी मौजूद

कोरोना संक्रमण पर हाई लेवल मीटिंग, लॉकडाउन को लेकर हो सकता है फैसला, स्वास्थ्य मंत्री समेत आलाधिकारी मौजूद

कोरोना संक्रमण पर हाई लेवल मीटिंग, लॉकडाउन को लेकर हो सकता है फैसला, स्वास्थ्य मंत्री समेत आलाधिकारी मौजूद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: April 3, 2021 6:46 am IST

रायपुर। कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग शुरू है, बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे मौजूद हैं, जिला प्रशासन के साथ बड़ी मीटिंग हो रही है। बैठक में कलेक्टर, एसपी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद है, रायपुर जिले को लेकर समीक्षा की जा रही है, आज इस मीटिंग में लॉकडाउन को लेकर फैसला हो सकता है।

ये भी पढ़ें: खेत में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, इधर घर में घुसी कार ने दो लोगों को कुचला, शाद…

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसमें राजधानी रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, बीते दिन अकेले रायपुर में 1405 मरीज सामनेे आए थे। छत्तीसगढ़ में कोरोना के ताजे आंकड़े इस प्रकार हैं—

ये भी पढ़ें: CM शिवराज आज भारतीय किसान संघ के प्रांतीय सम्मेलन में होंगे शामिल, …

छत्तीसगढ़ में आज 4174 कोरोना मरीज मिले
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 43 मरीजों की मौत
छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 57 हजार 978 संक्रमित
छत्तीसगढ़ में अब तक 4247 मरीजों की मौत
छत्तीसगढ़ में आज 945 मरीज डिस्चार्ज
छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 21 हजार 873 मरीज स्वस्थ
छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 31858


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com