भारतीदासन होंगे अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भरत लाल बंजारे को आईएएस अवार्ड

भारतीदासन होंगे अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भरत लाल बंजारे को आईएएस अवार्ड

भारतीदासन होंगे अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भरत लाल बंजारे को आईएएस अवार्ड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: July 30, 2018 1:46 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर और खाद्य संचालक एस भारतीदासन को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर भरत लाल बंजारे को आईएएस अवार्ड हुआ है। उन्हें उप सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को दो अफसरों के तबादले किए हैं। साल 2006 बैच के आईएएस एस भारतीदासन अब अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। उनके पद को छत्तीसगढ़ के असंवर्गीय पद में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समक्ष घोषित किया गया है। वहीं भरत लाल बंजारे को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अधिसूचना के तहत 6 अप्रैल 2016 से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किया गया है। आईएएस अवार्ड होने के बाद बंजारे को खेल, युवा कल्याण और समाज कल्याण विभाग का उपसचिव बनाया गया है।

देखें पदस्थापना आदेश

 .

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में