सुब्रमण्यम जम्मू कश्मीर के लिए रिलीव, अमिताभ जैन को गृह, जेल और परिवहन का जिम्मा
सुब्रमण्यम जम्मू कश्मीर के लिए रिलीव, अमिताभ जैन को गृह, जेल और परिवहन का जिम्मा
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपर मुख्य सचिव बी व्ही आर सुब्रमण्यम की जम्मू कश्मीर में तैनाती के बाद उनके विभाग प्रमुख सचिव वित्त अमिताभ जैन को सौंप दिया है। अमिताभ जैन के पास अब गृह, जेल और परिवहन विभाग का भी चार्ज रहेगा।
ये भी पढ़ें- पुलिस मारपीट के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और समर्थक, देखिए वीडियो
उल्लेखनीय है कि एसीएस सुब्रमण्यम को जम्मू कश्मीर के रिलीव कर दिया गया है। वे 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे गृह जेल और परिवहन विभाग के एसीएस थे। उनके विभाग प्रमुख सचिव वित्त अमिताभ जैन को दे दिया गया है। इसके साथ वे वित्त वाणिज्यिक कर के साथ गृह, जेल और परिवहन विभाग भी संभालेंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


