आईबी का अलर्ट, देश के कई बड़े शहरों में आतंकी हमले की तैयारी में है जैश और लश्कर
आईबी का अलर्ट, देश के कई बड़े शहरों में आतंकी हमले की तैयारी में है जैश और लश्कर
भोपाल। देश के बड़े शहरों में आईबी ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईबी के मुताबिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, अल उमर मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन देश के कई बड़े शहरों में आतंकी हमला कर सकता है। मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में भी अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पढ़ें- औकात साइकिल की और भारत को दे रहे युद्ध की चेतावनी, पाकिस्तानी पत्रक…
रिपोर्ट में कहा गया है कि जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के साथ अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर उजागर, अल-उमर-मुजाहिदीन (एयूएम) आईएसआई के नए आतंकी संगठन हैं, वह घाटी के बाहर बड़े आतंकी हमले करने में सक्षम है।
पढ़ें- पाकिस्तान के रेल मंत्री की भविष्यवाणी, कहा- अगले महीने या अक्टूबर म…
गौरतलब है आईबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद आईएसआई जम्मू और कश्मीर सहित देश के बड़े शहरों में आतंकी हमलों को अंजाम दे सकता है। दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को दी गई सुरक्षा ब्रीफिंग में आईबी ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
पढ़ें- पाकिस्तान ने परमाणु हमले की दी धमकी, कश्मीर के लिए हर हद पार करेंगे…
जम्मू कश्मीस से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत के खिलाफ पाकिस्तान नापाक साजिश रचने की भरसक कोशिश कर रहा है। पाक नेता भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं। गुजरात से लेकर दिल्ली तक आतंकवादी हमले को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसका खुलासा भारत की खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में किया है।
पढ़ें- पाक में सिख लड़की के धर्म परिवर्तन के बाद निकाह मामले में सख्ती, 8 गिरफ्तार
एमपी का कप्तान कौन
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ktZZQzWbH6g” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


