सरकारी व्यवस्था से 6 साल लड़कर पाया हक, पैसे मिले तो ऐसे सिखाया सबक
सरकारी व्यवस्था से 6 साल लड़कर पाया हक, पैसे मिले तो ऐसे सिखाया सबक
इंदौर में 6 साल बाद अपनी गलती सुधारते हुए जब नगरनिगम अधिकारियों ने एक बुजुर्ग दंपति को बाइस सौ 65 रुपए दिए तो बुजुर्ग दंपति ने इन्ही रुपयों की मिठाई खरीदकर अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई खिलाई।
दरअसल लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल ने 6 साल पहले जल कर के तौर पर 22 सौ 65 रुपए भरे थे..लेकिन ये रकम निगम की गलती की वजह से किसी और के खाते में जमा हो गई.. इन 6 सालों के दौरान लक्ष्मीनारायण ने गलती सुधार के लिए कई आवेदन दिए..वहीं,कई बार अधिकारियों से मिलने की कोशिश की..लेकिन हर बार लक्ष्मीनारायण को अधिकारी कुछ ना कुछ बहाना बताकर भगा देते थे..
लेकिन इतने लंबे के वक्त के बाद आखिकरकार लक्ष्मीनारायण को सफलता मिली तो उन्होने अधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनकी गलती का अहसास कराया..इधर अधिकारियों ने मिठाई भी खा लिया और ये कहने से भी नहीं चूके, कि पूरी जांच पड़ताल के बाद बुजुर्ग को उनकी रकम लौटा दी गई है.

Facebook


