IBC24 की खबर का असर,गौशाला में पाठशाला को कलेक्टर ने लिया संज्ञान,अतिरिक्त कक्ष बनाने की स्वीकृति

IBC24 की खबर का असर,गौशाला में पाठशाला को कलेक्टर ने लिया संज्ञान,अतिरिक्त कक्ष बनाने की स्वीकृति

IBC24 की खबर का असर,गौशाला में पाठशाला को कलेक्टर ने लिया संज्ञान,अतिरिक्त कक्ष बनाने की स्वीकृति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: March 2, 2019 4:15 am IST

बलरामपुर। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के भरोसमंद न्यूज चैनल आईबीसी 24 की खबर का असर हुआ है।  गौशाला में पाठशाला लगने की खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन की नींद खुली है। कलेक्टर ने स्कूल के लिए अतिरिक्त कक्ष बनाए जाने की स्वीकृति दी है। बाइस सालों से गौशाल में प्राथमिक पाठशाल लग रही है। इसके पूर्व में बने खराब भवन पर कार्रवाई की गई है। इसके जांच के आदेश दिए गए हैं।

पढ़ें-कांग्रेस ने विधायकों से भरवाए फॉर्म, लोकसभा चुनाव के लिए मनपसंद प्रत्याशियों के मांगे नाम

गौरतलब है जिले के जनपद पंचायत संकरगढ के ग्राम देवसरा में 1996 से स्कूल की शुरूआत हुई और तभी से यहां का स्कूल एक गौशाल में ही चल रहा है। यहां बच्चों की संख्या भी अच्छी है और शिक्षकों की बाकायदा तैनाती है, भवन नहीं है। मजबूरी में यहां टीचर गाय के कोठार में ही स्कूल लगा रहे हैं और बच्चों को पढा रहे हैं। पहली से पांचवी तक सभी बच्चों को एक साथ ही बिठाकर पढ़ाया जाता है। यहां पढ़ाई कर रही छात्राओं ने बताया की वो रोजाना स्कूल आती हैं और बड़े होकर टीचर बनना चाहती हैं लेकिन इस स्कूल में पढ़कर वो कैसे अपना भविष्य बनाएंगे।

हाथों में मेहंदी, सोलह श्रृंगार कर शादी के मंडप पर बैठी दुल्हन को छोड़ दूल्हा फरार.. जानिए माजरा

शिक्षकों के मुताबिक साल 2013 में यहां एक स्कूल भवन का निर्माण जरूर किया गया था, लेकिन उसका निर्माण ऐसा हुआ है की वो कभी भी गिर सकता है। स्कूल भवन की ये हालत देखकर शिक्षकों ने उसका हैंडओवर ही नहीं लिया है। वहीं इस मामले में अधिकारी की मानें तो उन्हें इसके बारे में जानकारी ही नहीं है। आईबीसी 24 ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद जिले के कलेक्टर ने स्कूल के लिए अतिरिक्त कक्ष बनाने की स्वीकृति दी है।


लेखक के बारे में