कैबिनेट के अहम फैसले, निःशक्तजनों के लिए स्टेडियम, भोपाल-इंदौर को महानगरीय क्षेत्र का गठन समेत गांवों में नल से जल योजना को मंजूरी

कैबिनेट के अहम फैसले, निःशक्तजनों के लिए स्टेडियम, भोपाल-इंदौर को महानगरीय क्षेत्र का गठन समेत गांवों में नल से जल योजना को मंजूरी

कैबिनेट के अहम फैसले, निःशक्तजनों के लिए स्टेडियम, भोपाल-इंदौर को महानगरीय क्षेत्र का गठन समेत गांवों में नल से जल योजना को मंजूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: September 15, 2020 8:35 am IST

भोपाल। आज राजधानी में आयोजित शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, कैबिनेट में तय किया गया है कि निःशक्तजनों के लिए स्टेडियम बनाया जाएगा। ग्वालियर में 1 रु में स्टेडियम के लिए भूमि का आवंटन किया गया है।  साथ ही इंदौर और पीथमपुर में नवीन सेक्टर 4 और 5 को विकसित करने के लिए योजना को मंजूरी दी गई है। वहीं कैबिनेट बैठक में सागर में 170.88 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिली है।

ये भी पढ़ें:कोरोना मरीजों के लिए आपातकालीन सेवाएं, होमआइसोलेशन, एंबुलेंस व्यवस्था के लिए जारी किया गया नंबर

इसके अलावा लेंडिंग पूल बनाने को मंजूरी मिली है, भोपाल और इंदौर को महानगरीय क्षेत्र का गठन करने को मंजूरी दी गई है। अटल भू जल योजना को भी मंजूरी प्रदान की गई है। विधानसभा में आने वाले विधेयकों को मंजूरी दी गई है, साथ ही कराधान अधिनियम और जीएसटी अधिनियम को मंजूरी दी गई है। इसके लिए विधानसभा में विधेयक लाया जाएगा।

भी पढ़ें: मंत्री मोहम्मद अकबर ने सीएम शिवराज को दूसरी बार लिखा पत्र, बालाघाट …

अन्य फैसलों में ग्रामीण क्षेत्रों में नल से पेयजल प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी गई है, पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को आंगनवाड़ी केन्द्रों में दूध का वितरण करने का निर्णय लिया गया है, पीएम मोदी के जन्म दिन पर कार्यक्रम की जानकारी सीएम ने मंत्रियों को दी है, इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में कोरोना से जिंदगी हार चुके विधायक गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि दी गई है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com