आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,746 नये मरीज सामने आए, 27 और ने गंवाई जान

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,746 नये मरीज सामने आए, 27 और ने गंवाई जान

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 01:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 21 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,746 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 7,93,299 तक पहुंच गई।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 4,739 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7,54,415 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे में 27 और मरीजों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 6,508 लोगों की जान इस महमारी में जा चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल 32,376 मरीजों का इलाज चल रहा है और संक्रमित होने की दर भी घटकर 10.91 प्रतिशत हो गई है।

भाषा

शुभांशि दिलीप

दिलीप