महाराष्ट्र में कोविड-19 के 18,390 नये मामले सामने आए, 20,206 मरीज ठीक हुए, 392 और लोगों की मौत हुई

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 18,390 नये मामले सामने आए, 20,206 मरीज ठीक हुए, 392 और लोगों की मौत हुई

  •  
  • Publish Date - September 22, 2020 / 03:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

मुंबई, 22 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 18,390 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,42,770 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि 392 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे राज्य में महामारी में मरने वालों की संख्या 33,407 हो गयी।

उन्होंने बताया कि उपचार के बाद दिन में कुल 20,206 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या 9,36,554 पहुंच गई। राज्य में अब 2,72,410 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुंबई शहर में दिन के दौरान संक्रमण के 1,628 नए मामले सामने आए, जिसने महानगर में संक्रमितों की कुल संख्या 1,87,904 तक पहुंच गई, जबकि 50 और मरीजों की जान जाने से मृतकों की संख्या 8,555 हो गई।

राज्य में अब तक 60,17,284 जांच हुई हैं।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश