महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,880 नये मामले सामने आए, 4,358 मरीज ठीक हुए, 65 की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,880 नये मामले सामने आए, 4,358 मरीज ठीक हुए, 65 की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,880 नये मामले सामने आए, 4,358 मरीज ठीक हुए, 65 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: December 17, 2020 2:57 pm IST

मुंबई, 17 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,880 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 18,84,773 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

वायरस से 65 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 48,499 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि दिन के समय 4,358 रोगियों को छुट्टी मिली जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 17,74,255 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 1,19,33,956 जांच हुई है।

महाराष्ट्र में वर्तमान में 60,905 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि मुंबई में 586 नये मामले सामने आए जिससे महानगर में कोरोना मामलों की संख्या 2,84,990 हो गई है जबकि 10 और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 11,013 हो गई है।

भाषा शुभांशि माधव

माधव


लेखक के बारे में