महाराष्ट्र के ठाणे में बेरोगजार शख्स ने आत्महत्या की

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में बेरोगजार शख्स ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - May 13, 2021 / 04:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

ठाणे, 13 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 32 वर्षीय एक शख्स ने कथित तौर पर बेरोजगारी और शादी न हो पाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई। शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने यहां निजामपुरा इलाके में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने बताया कि वह अकेलेपन का शिकार था और नौकरी न मिल पाने से दुखी था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा

नेहा मानसी

मानसी