सतना में अपराधियों के हौसले बुलंद, फिल्मी अंदाज में दे रहे वारदातों को अंजाम

सतना में अपराधियों के हौसले बुलंद, फिल्मी अंदाज में दे रहे वारदातों को अंजाम

सतना में अपराधियों के हौसले बुलंद, फिल्मी अंदाज में दे रहे वारदातों को अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: June 22, 2017 12:41 pm IST

 

सतना में अपराधियों के हौंसले किस कदर बुलंद हैं कि खुले आम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.. और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है.. ताजा मामला सिटी कोतवाली इलाके की पॉश इलाके पुष्पांजली कॉलोनी का है जहां बाइक सवार 3 बदमाशों ने चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया..लुटेरों ने सोहनलाल शर्मा नाम के शख्स के गले से दो तोले सोने की चेन खींची और फरार हो गए।

घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं… तस्वीरों में आप देख सकते हैं.. कैसे बदमाशों ने पहले फिल्मी अंदाज में पीड़ित के चारों ओर बाइक से चक्कर लगाया.. और फिर एक बदमाश गाड़ी से उतरता है और पीड़ित के गले की सोने की चेन लेकर सभी फरार हो जाते हैं..अपने साथ घटी इस वारदात से सोहनलाल सदमे में आए लेकिन फिर शोर मचाया.. तब तक आरोपी फरार हो चुके थे.. इस घटना से इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं.. वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


लेखक के बारे में