आयकर विभाग की कार्रवाई, दो कारोबारियों से 1 करोड़ 60 लाख रूपए जब्त

आयकर विभाग की कार्रवाई, दो कारोबारियों से 1 करोड़ 60 लाख रूपए जब्त

आयकर विभाग की कार्रवाई, दो कारोबारियों से 1 करोड़ 60 लाख रूपए जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 2, 2018 3:32 am IST

रायपुर। रायपुर के अलग-अलग इलाकों में आयकर विभाग ने दो कारोबारियों से 1 करोड़ 60 लाख रुपएकिए हैं। कारोबारी पुष्पराज भूरा से 1 करोड़ 10 लाख रुपए और कारोबारी संतोष गोयल से 50 लाख रुपए नगद जब्त हुए थे। इतनी बड़ी नगद राशि मिलने के बाद आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गई थी, आईटी टीम की जांच और पूछताछ में दोनों कारोबारियों ने रकम को अघोषित आय के तहत होने की बात स्वीकारी, जिसके बाद आईटी ने रकम जब्त कर दोनों कारोबारियों के तीन ठिकानों में सर्वे किया।

पढ़ें-कन्हैया अग्रवाल को टिकट देने से नाराज ढेबर समर्थकों ने राजीव भवन में की तोड़फोड़,देखिए वीडियो

पंडरी पुलिस ने कारोबारी पुष्पराज भूरा के साढ़े 72 लाख रुपए चोरी की जांच में चोरी करने वाले को पकड़ा तो एक करोड़ 10 लाख रुपए होने का पता चला। चोरी के साढ़े 72 लाख रुपए जब्त करने के बाद पुलिस ने 1.10 करोड़ रुपए आईटी विभाग को सौंप दिए थे।  

पढ़ें- राजेश मूणत की सभा में निर्वाचन आयोग का छापा, नवनिर्मित गार्डन में हो रही थी सभा, देखिए वीडियो

इसके अलावा पुलिस जांच के दौरान संजय गांधी चौक में एक्टिवा से जा रहे हीरा एग्रीकल्चर के संचालक संतोष गोयल से 50 लाख रुपए मिले थे। आईटी विभाग के सूत्रों के मुताबिक टीम ने पूछताछ के बाद कारोबारी पुष्पराज भूरा के मालवीय रोड स्थित रूपम साड़ी स्टोर और भिलाई के उनके एक ठिकाने पर सर्वे किया। इसके अलावा संतोष गोयल के स्टेशन के पास तिवारी काम्पलेक्स स्थित हीरा एग्रीकल्चर एंड सप्लायार स्टोर में भी सर्वे किया गया। सर्वे में जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में