आर्थिक राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने किया ये वादा
आर्थिक राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने किया ये वादा
इंदौर। इंदौर में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। शहर में अलग अलग स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। मुख्य कार्यक्रम महेश गार्ड लाइन में हुआ। जहां स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने ठीक 9 बजे ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परेड का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
ये भी पढ़ें: लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा एलान, चीफ ऑफ डिंफेस के नए पद की घोषणा, अब तीनों सेनाओं
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने राज्य सरकार की उपब्लधियों के साथ आगामी योजना और चुनौतियों का जिक्र किया। साथ ही कांग्रेस सरकार के प्रत्येक वचन का पूरा करने का वादा किया गया। इस मौके पर विभिन्न पुलिस बल का दल परेड में शामिल हुआ। वहीं, स्कूली बच्चों ने मनमोहक रंगारंग प्रस्तुती दी।
ये भी पढ़ें: 73 वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम संबोधन, आर्टिकल 370
हालांकि, लगातार हो रही बारिश की वजह से कार्यक्रम स्थल पर पानी भर चुका था। लिहाजा, स्कूली बच्चों को खासी परेशानी हुई। लेकिन बारिश के इतने खलल के बाद भी जोश में कोई कमी नहीं थी। स्वतंत्रता के दिवस पर जिला और पुलिस प्रशासन के 150 अधिकारी और कर्मचारियों को उत्कष्ट कार्य करने पर सम्मानित भी किया गया।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/SPBhcZNzICo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


