फ्लाई पास्ट कर कोरोना योद्धाओं को सलाम करेगी भारतीय सेना, रविवार सुबह कोविड हॉस्पिटल पर होगी पुष्पवर्षा

फ्लाई पास्ट कर कोरोना योद्धाओं को सलाम करेगी भारतीय सेना, रविवार सुबह कोविड हॉस्पिटल पर होगी पुष्पवर्षा

फ्लाई पास्ट कर कोरोना योद्धाओं को सलाम करेगी भारतीय सेना, रविवार सुबह कोविड हॉस्पिटल पर होगी पुष्पवर्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 2, 2020 3:54 pm IST

भोपाल/रायपुर। भारत में सभी कोरोना योद्धाओं के आभार के रूप में भारतीय वायु सेना अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर देश के इन बहादुर योद्धाओं पर पुष्पवर्षा और बैंड की प्रस्तुति देकर एक अनोखे तरीके से सलाम करने की योजना बनाई है । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी रविवार को सुबह फ्लाई पास्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: इंदौर से राहत की बड़ी खबर, शहर के अलग-अलग हॉस्पिटल से 115 मरीज हुए डिस्चार्ज

इसके लिए शनिवार शाम को एक रिहर्सल भी भारतीय वायुसेना द्वारा किया गया । जानकारी के मुताबिक भारतीय वायु सेना के विमान और हेलिकॉप्टर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे और रायपुर शहर समेत एम्स के उपर फ्लाई पास्ट करेंगे । इसके अलावा भारतीय सेना का बैंड भी अपना प्रदर्शन एम्स के सामने कर सकता है ।

ये भी पढ़ें: अपने ही चचेरी बहन से बनाया अवैध संबंध, प्रेग्नेंट क…

इसी प्रकार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल से आज शाम को मरीज डिस्चार्ज नहीं होंगे, इन मरीजों को अब रविवार सुबह डिस्चार्ज किया जाएगा, रविवार को मरीजों की छुट्टी सेना के बैंड की प्रस्तुति के बाद होगी, इस दौरान कोरोना वारियर्स एवं मरीजों के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: इलाज के बहाने यूपी से शादी कर वापस आए दो युवक, पत्न…

भारतीय वायु सेना के विमानों का नियोजित फ्लाई पास्ट उन बहादुर COVID योद्धाओं को सलाम करना है, जो कोरोना वायरस महामारी के इन अभूतपूर्व समय के दौरान अथक और निस्वार्थ रूप से काम कर रहे हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com