अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 10 कीमत की 48 पेटी शराब सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 10 कीमत की 48 पेटी शराब सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 10 कीमत की 48 पेटी शराब सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: March 15, 2020 12:25 pm IST

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में शराब तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। वहीं इस मामले में गैंग के सरगना समेत 6 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मामले में हरियाणा निवासी सरगना राजेन्द्र सिंह भारद्वाज और छग में सप्लाई करने वाले आरोपी जतिंदर सिंह समेत कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- कोरोनावायरस की चिंता छोड़ सत्ता के लिए मरे जा रही भाजपा

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए कीमत की महंगी ब्रांडेड 48 पेटी शराब बरामद की है। बता दें कि पिछले दिनों देवपुरी में एक ट्रक में करीब 175 पेटी शराब बरामद होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इतना ही नही आरोपियों के पास से 2 महंगी कारें भी बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने की सदन में हाथ उठाकर वोटिंग कराने की…

बता दें कि राज्य शासन ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी भी लाई है, पिछले दिनों ही सीमए भूपेश बघेल ने शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निेर्देश दिए थे, वहीं डीजीपी डीएम अवस्थी ने भी साफ शब्दों में कहा है कि जिस इलाके में इस प्रकार के अवैध करोबार पाए जाएंगे उस इलाके ​के एसपी और थाना प्रभारी ही जिम्मेदार माने जाएंगे।

ये भी पढ़ें: CRPF कैंप पर नक्सलियों ने बोला हमला, दोनों ओर होती रही आधे घंटे तक …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com