शराब के नशे में स्कूल आए शिक्षक को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

शराब के नशे में स्कूल आए शिक्षक को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

शराब के नशे में स्कूल आए शिक्षक को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 27, 2019 10:59 am IST

धमतरी। धमतरी के कुरूद इलाके के शासकीय प्राथमिक शाला भेण्डरवानी में पदस्थ सहायक शिक्षक पंचायत नहुष कुमार कुर्रे को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें –आयकर विभाग ने नीरव मोदी के घर की पेंटिग्स नीलामी कर वसूले 59 करोड़

बताया जा रहा है की कार्रवाई विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुरूद के प्रतिवेदन के आधार पर हुई है। जिसमें शराब के नशे में विद्यालय आने और बिना किसी सूचना के 55 दिन स्कूल से अनुपस्थित रहने का उल्लेख किया गया है। वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की कंडिका के तहत शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


लेखक के बारे में