आईपीएल में सट्टा लगाते दो पकड़ाए, नगदी सहित हाईटेक साजो-सामान जब्त
आईपीएल में सट्टा लगाते दो पकड़ाए, नगदी सहित हाईटेक साजो-सामान जब्त
दुर्ग पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलने वाले सटोरियों पर कार्यवाही करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दुर्ग मोहन नगर और क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त टीम बनकर हनुमान नगर में क्रिकेट मैच में सट्टा खिलने की सूचना पर दबिश देकर मौके पर राहुल महाराज नामक आरोपी को गिरफ्तार की है। मौके पर पकडे गए आरोपियों से पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने एक और नाम का भी खुलासा किया जिसका नाम मो.फारुख है। जिसे तकिया पारा दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़े –अमित ने भी बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड की वकालत की
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के पास से १ लाख २१ हजार रूपये नगद सहित एलसीडी टीवी,केलकुलेटर,5 मोबाइल ,50 लाख का सट्टा-पट्टी बरामद किया है पुलिस ने दोनों सटोरियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जाँच में जुट गई है।
ये भी पढ़े –निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा एक मजदुर की मौत 3 घायल
पुलिस की माने तो दोनों आरोपी लम्बे समय से क्रिकेट मैचो में सट्टा खेले और खिलाने जैसे अवैध कारोबार को अंजाम देते आ रहे थे। .पुलिस ने इन सटोरियों को पकड़ने के लिए टीम बनाकर गिरफ्तार किया है आरोपी अपने घर के बहार cctv कैमरे से पुलिस और संदिग्ध लोगो पर नजर रखता था और जैसे ही पुलिस की भनक लगती थी वहां अपने गुप्त तहखाने में भाग जाता था लेकिन कल पुलिस ने भारी बारिश और बिजली बंद होने के बाद सटोरी के घर में दबिश दी.बहरहाल पुलिस को पूछताछ में सटोरियों ने बताया है की उनका सट्टा का अवैध कारोबार महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई शहरो से जुड़ा हुआ है पुलिस उन तक भी पहुंचे का दावा कर रही है .
web team IBC24

Facebook


