सरकारी स्कूल में पढ़ेगी IPS अधिकारी की बेटी

सरकारी स्कूल में पढ़ेगी IPS अधिकारी की बेटी

सरकारी स्कूल में पढ़ेगी IPS अधिकारी की बेटी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: August 3, 2017 3:57 pm IST

 

छत्तीसगढ़ में बलरामपुर कलेक्टर अवनीश शरण और विधायक शिवशंकर साय के बाद अब आईपीएस डी रविशंकर ने भी अपनी बेटी दिव्यांजलि का सरकारी स्कूल में दाखिला कराया है। डी रविशंकर अपनी पत्नी और बेटी के साथ शान्ति नगर के सरकारी स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने बेटी कुमारी दिव्यांजली का एडमिशन क्लास 2 में कराया। उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूल में बच्चों पर पढ़ाई का दबाव ज्यादा रहता है इससे उनकी दूसरी प्रतिभा दबकर रह जाती है। आपको बता दें कि बड़े नौकरशाह हों या आम जनता सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और गिरते स्तर की वजह से लोगों का मोहभंग हो चुका था। सब अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भर्ती कराने लगे थे। लेकिन सबसे पहले बलरामपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में दाखिला कराया। फिर विधायक शिवशंकर साय और अब आईपीएस डी रविशंकर ने भी इसी कड़ी में अपनी बेटी का एडमिशन सरकारी स्कूल में कराया है। 

 


लेखक के बारे में