‘जब हैरी मैट सेजल’ की सेल्फी बस रायपुर पहुंची
'जब हैरी मैट सेजल' की सेल्फी बस रायपुर पहुंची
बॉलीवुड के किंग खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मैट सेजल’ के प्रमोशन के लिए एक सेल्फी बस देश भर में घूम रही है। ऐसी ही एक बस रायपुर भी आई हुई है। जिसके साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर किया जा सकता है। सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट करने वालों को लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। साथ ही इसके विजेता को शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा से मिलने का मौका भी मिलेगा। हमारे संवाददाता स्टार जैन ने इस सेल्फी बस के माध्यम से फिल्म प्रमोशन का जायजा लिया।

Facebook


