पिता ने बनाया अपनी ही बेटी को हवस का शिकार
पिता ने बनाया अपनी ही बेटी को हवस का शिकार
जबलपुर। बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का यह मामला संस्कारधानी कहलाने वाले जबलपुर का है। जंहा महज 13 साल की शालनी (बदला हुआ नाम) को उसके 52 वर्षीय पिता ने अपनी हवस का शिकार बनाया है।
ये भी पढ़ें –भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के पीछे पीछे चलेगी कांग्रेस की जन जागरण यात्रा
दरअसल शालिनी की माँ की मौत 2015 में करंट लगने से हो गई थी, जिसके बाद से वह अपने 10 साल के भाई के साथ अपने पिता के कमरे में सोने लगी जिसका फायदा उठा के पिता ने उसकी इज्जत को तार तार करना शुरू कर दिया जिस पर पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की लेकिन पिता ने धमकी देकर चुप करा दिया, इसके बाद तो वह लगातार दुराचार करने लगा, परिजन और रिश्तेदारों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने उसे चुप करा दिया जिसके बाद पीड़िता ने अपनी सहेली की मदद से हैवान बन चुके पिता की करतूत की शिकायत डायल 100 में पुलिस से की पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए शालिनी से पूछताछ की और बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिय है।
ये भी पढ़ें –मालखाने से 80 लाख के जेवरात गायब होने का मामला, तत्कालीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल नाबालिग पीड़िता ने 100 डायल के माध्यम से पुलिस के संपर्क पर आई है। पीड़िता का एक बड़ा भाई और एक छोटा भाई भी है अकसर ये घटनाक्रम तभी घटित करता था,जब रात को सभी सो जाते थे। रिश्तो को शर्मसार करने वाली इस वारदात के बाद से शालनी को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला पिता खुद को बेकसूर बताने की दलीले दे रहा है,लेकिन पिता की हवस का शिकार बनी मासूम शालिनी के आरोपों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


