जग्गू सिर्फ चाय बेचता है देश नहीं, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जग्गू सिर्फ चाय बेचता है देश नहीं, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जग्गू सिर्फ चाय बेचता है देश नहीं, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 28, 2017 11:09 am IST

कांग्रेसियों के द्वारा चाय बेचने वाला कहना रायगढ़ के एक चाय वाले को इतना नागवार गुजरा कि उसने दुकान के सामने एक तख्ती लगा दी। तख्ती पर स्लोगन लिखा मैं कांग्रेसी नहीं हूं साहब मोदी भक्त हूं चाय बेचता हूं देश नहींजग्गू चाय वाले की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुई कि महज 36 घंटे में जग्गू की तस्वीर को 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है जबकि अलग अलग ग्रुपों में शेयर करने वालों की संख्या 1 से डेढ लाख हो चुकी है। जग्गू की तस्वीर को एमपी भाजयुमो, आई सपोर्ट नरेन्द्र मोदी, बीजेपी गुजरात जैसे ग्रुपों में खूब लाइक व कमेंट्स मिल रहे हैं।

रायगढ़ के रामनिवास चैक मे स्थित एक चायवाले की तस्वीर पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस चाय वाले का नाम है जग्गू जो कि मोदी भक्त है। दरअसल जग्गू ने दो दिन पहले दुकान के बाहर एक तख्ती लगा दी जिस पर स्लोगन लिखा हुआ था मैं कांग्रेसी नहीं हूं साहब मोदी भक्त हूं चाय बेचता हूं देश नही। जग्गू ने ये सिर्फ इसलिए लिखा था क्योंकि वह इस बात से आहत था कि लोग पीएम को चाय वाला कहकर मजाक उडाते थे।

मिस्र की माॅडल ने ऐसे केला खाया कि हो गई जेल, देखिए वीडियो

जग्गू के दुकान में लगी तख्ती को एक शख्श ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। इसके बाद ये तस्वीर फेसबुक के अलग अलग ग्रुपों में वायरल हो गई। आई सपोर्ट नरेन्द्र मोदी, एमपी भाजयुमो, भाजपा गुजरात जैसे ग्रुपों में जग्गू की तस्वीरों को एक लाख से अधिक लोगों ने शेयर किया है जबकि लाइक करने वालों की संख्या 4 लाख पार हो चुकी है।

दुनिया का पहला ऐसा रोबोट जो लड़ेगा चुनाव

तस्वीर को पोस्ट हुए 36 घंटे भी नहीं हुए है। खास बात ये है कि जग्गू की तख्ती लगी इस तस्वीर को रायगढ़ के एक शख्श ने पीएम मोदी को सोमवार की दोपहर 12 बजे ट्वीट किया। इसे इत्तेफाक ही कहें कि दोपहर तीन बजे के पीएम मोदी के उद्बोधन में भी मोदी ने ये कहा कि मैं चाय बेचता हूं देश नहीं। जग्गू चाय वाले का कहना है कि उसे इस बात की पीडा थी कि लोग चाय वाले को तुच्छ समझते हैं। इसी वजह से उसने अपनी पीडा व्यक्त करने ये तख्ती लगाई थी।

माॅल में नग्न घूमती रही लड़की, देखें वायरल वीडियो 

सोशल मीडिया में ये तस्वीर वायरल हो जाएगी उसने सोचा नहीं था। इधर इस तस्वीर को पोस्ट करने वाले व्यक्ति का कहना है कि वह जग्गू की चाय दुकान में हर दिन चाय पीने आता है। उसने जब तख्ती देखा तो उसे चाय वाले की बात गंभीर लगी और उसने सोशल मीडिया में इसे पोस्ट करने के साथ साथ पीएम मोदी को भी ट्वीट कर दिया। उसे पता नहीं था कि उसकी तस्वीर भाजपा के ग्रुपों में देश के अलग अलग राज्यो में इतनी फेमस हो जाएगी।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में