भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के पीछे पीछे चलेगी कांग्रेस की जन जागरण यात्रा
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के पीछे पीछे चलेगी कांग्रेस की जन जागरण यात्रा
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के मुकाबले कांग्रेस प्रदेश भर में अब जन जागरण यात्रा निकालने जा रही है. बता दें कि इस यात्रा की शुरुवात उज्जैन जिले के ताराना से होगी। ये यात्रा जन आशीर्वाद के पीछे पीछे चलेगी यानी जिस जगह पर सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचेगी उसके दो दिनों के बाद कांग्रेस की जन जागरण यात्रा पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें –एंबुलेंस चालक की लापरवाही, प्रसव के बाद महिला और नवजात को तेज बारिश के बीच जंगल में छोड़ा
कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि इस दौरान कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार के दावों की पोल खोलेंगे। इस यात्रा का मुख्य समन्वयक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें –भगवान भरोसे भाजपा, कांग्रेस के टोने-टोटके बेअसर करने भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड
इस यात्रा की शुरुआत करने से पहले जीतू पटवारी ने इंदौर में खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की पटवारी के मुताबिक कांग्रेस लोगों के बीच में पहुंचकर सरकार के दावे की पोल खोलेगी और लोगों को जागृत करेगी यात्रा जिस जिस इलाके में पहुंचेगी.
आज #जन_जागरण_यात्रा के प्रारंभ से पूर्व विधायक श्री @jitupatwari जी ने खजराना गणेश जी का आशीर्वाद लिया..। pic.twitter.com/ZOLssyBkdy
— Jitu Patwari Office (@OfficeOfJitu) July 18, 2018
इलाके के स्थानीय कांग्रेस के बड़े नेता यात्रा का मार्गदर्शन करेगें इस यात्रा में हमारा रथ नहीं है। बल्कि संसाधन है जिसके जरिए हम लोगों के बीच पहुंचेगे।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


