#IBC24AgainstDrugs, जेसीसीजे नेता अजय देवांगन पर चाकू से हमला, नशेड़ी गैंग ने की मोबाइल और पर्स लूटने की कोशिश

Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 4, 2020 6:13 am IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के नाम पर चाकूबाजी की घटना लगातार हो रही है। शहर के विधानसभा थाना इलाके में जोगी कांग्रेस छात्र संगठन के ग्रामीण अध्यक्ष अजय देवांगन पर जानलेवा हमला हो गया। अजय देवांगन शनिवार देर रात अपने सड्डू स्थित घर जा रहा था तभी चांदनी चौक के पास तीन युवक उसका मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश करने लगे।

पढ़ें- साइबर सेल को कामयाबी, हाईवे पर मोबाइल लूट को अंजाम देने वाले गैंग क…

अजय के विरोध पर आरोपी किशन साहु ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसपर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। खून से लिपटे अजय को स्थानीय लोग मेकाहारा लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जोगी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहु ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं।

पढ़ें- श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लि. ने दी एम्बुलेंस,फायर ब्रिगेड की सौगात, उरला औद्योगिक क्षेत्र में 2…

पिछले 2 महीनों में नशेड़ी गैंग के चाकूबाजी की 10 से ज्यादा बड़ी वारदातें सामने आ चुकी है। आईबीसी 24 नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चला रहा है। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस लूटपाट में शामिल तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।

लेखक के बारे में