जेसीसीजे ने शुरू की नगरीय चुनाव की तैयारी, अजीत जोगी ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

जेसीसीजे ने शुरू की नगरीय चुनाव की तैयारी, अजीत जोगी ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

जेसीसीजे ने शुरू की नगरीय चुनाव की तैयारी, अजीत जोगी ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: July 3, 2019 8:17 am IST

पेंड्रा। लोकसभा चुनाव में किसी भी सीट पर प्रत्याशी न उतारने वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने नगरीय निकाय की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी में बैठकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का दौर शुरू हो गया है।

इस कड़ी में पार्टी के बड़े नेता अजीत जोगी और रेणू जोगी ने गौरेला—पेंड्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर अजीत जोगी और रेणु जोगी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। पार्टी के सूत्रों की माने तो जेसीसीजे ने प्रदेश के सभी निकायों में चुनाव लड़ने का निर्णय किया है।

ये भी पढ़ें—जन चौपाल में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, सीएम को दी शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा
बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव साल के अंत में 168 नगरीय निकायों में होने वाले हैं। इसके लिए सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस चुनाव में पार्टी मैनेजमेंट से लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार करने तक हर जगह जोगी कांग्रेस को चुनौतियों का समाना करना पड़ेगा। बावजूद इसके सारी ताकत के साथ जोगी कांग्रेस चुनाव में उतरना चाहती है।

ये भी पढ़ें—पुलिस आरक्षक ने की पुलिस वालों से गुंडागर्दी, उत्पात मचाया तो हुआ गिरफ्तार

भाजपा-कांग्रेस के पास छह-छह नगर निगम

वर्ष 2014 के नगरीय निकाय चुनाव में 13 नगर निगम में से पांच रायपुर, भिलाई, अंबिकापुर, कोरबा और जगदलपुर में कांग्रेस और छह बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव, बीरगांव, भिलाई-चरौदा में भाजपा के महापौर जीत थे। रायगढ़ और चिरमिरी में निर्दलीय महापौर चुने गए थे। हालांकि, अब चिरमिरी के महापौर ने कांग्रेस में वापसी कर ली है, तो अभी कांग्रेस के पास छह महापौर की कुर्सियां हैं।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/Ak2cejaNADQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 

 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com