रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बच्चों ने एक फिर सीबीएसई जेईई में परचम लहराया है। इस बरस प्रयास के 112 बच्चों ने इतिहास रचते सफलता हासिल की है। इसमें रायपुर प्रयास विद्यालय के सबसे ज्यादा 40 स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली है। यहां के 17 लड़कियों ने भी जेईई में क्वालीफाई किया है।
ये भी पढ़ें-पत्थलगड़ी में गिरफ्तारी को पुनिया ने बताया गलत, सरकार से मांगा जवाब
सीबीएसई ने सोमवार को जेईई मेंस के नतीजे घोषित किए। प्रदेश भर के प्रयास स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 356 बच्चों में से 112 ने जेईई में क्वालीफाई हुए हैं। खास बात यह है कि ये सभी आदिवासी और नक्सल प्रभावित इलाके के बच्चे हैं, जिन्हें प्रयास स्कूल में सरकार की योजना के तहत दाखिला मिला था। इनमें से कई बच्चे ऐसे भी हैं, जो नक्सल हादसे का शिकार हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर प्रयास के 40 और दुर्ग प्रयास के 21 बच्चों ने देश के प्रतिष्ठित जेईई के लिए क़वालीफाई किया है। रायपुर प्रयास में 90 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 40 सफल हुए हैं। रायपुर प्रयास की ही 59 लड़कियों में 17 बच्चियों ने एग्जाम क्लीयर किया है। इसके अलावा अम्बिकापुर प्रयास के 51 में से 16 अभ्यर्थी ने, बिलासपुर प्रयास के 50 में से 11, प्रयास दुर्ग के 65 में से 21 और प्रयास बस्तर के 41 में से 7 बच्चों ने इस बार जेईई के लिए क़वालीफाई किया है।
वेब डेस्क, IBC24