छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स में एकता का जोर जितेंद्र बरलोटा बने अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स में एकता का जोर जितेंद्र बरलोटा बने अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स में एकता का जोर जितेंद्र बरलोटा बने अध्यक्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: December 20, 2017 4:21 am IST

छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के चुनाव के नतीजे कल देर रात घोषित कर दिए गए जिसमे अपने आपको बेहद स्ट्रांग साबित किया है। पुरे चुनाव में मुख्य रूप से दो पैनल में कड़ा मुकाबला था। विकास और एकता की लड़ाई में एकता ने बाज़ी मारी है। जिसमे  एकता पैनल ने 8  उपाध्यक्ष, 8  मंत्री के साथ साथ अध्यक्ष का पद भी अपने नाम कर लिया अब जितेंद्र बरलोटा छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के नये अध्यक्ष  होंगे। ज्ञात हो कि  जितेंद्र बरलोटा, श्रीचंद सुंदरानी समर्थित व्यापारी एकता पैनल से उम्मीदवार थे.

ये भी पढ़े — शीतकालीन सत्र, आज कांग्रेस करेगी 200 बिंदु पर आधारित अविश्वास प्रस्ताव पेश

अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा के अलावा, महासचिव पद पर लालचन्द गोलवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल  और उपाध्यक्ष सतीश जग्गी विजयी रहे। इस चुनावों में राजधानी में 4063 वोट पड़े तथा बाहरी क्षेत्रों के 4634 वोट मिलाकर कुल 8697 वोट मिले। चेंबर अध्यक्ष के लिए जितेंद्र बरलोटा, अमर गिदवानी और यूएन अग्रवाल मैदान में थे। आपको बता दें कि कुल 19 पदों के लिए हुए इस चुनाव में 17 पद एकता पैनल की झोली में आये  हैं। 

 


लेखक के बारे में