इंदौर में किसान आंदोलन की अगुवाई कर चुके कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने प्याज के बाद… अब आलू का समर्थन मूल्य तय करने की मांग की है..और साथ ही चेतावनी दी है..कि आलू को कम से कम 10 रुपए प्रति किलो की दर पर नहीं खरीदा गया तो..मालवा में आने वाले दिनों में बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा.
विधायक का कहना है कि इस समय करीब 6 करोड़ आलू के कट्टे वेयर हाउस में रखे है..जिन्हें बाजारों में व्यापारी महज 5 से 6 रुपए प्रति किलो की दर पर खरीद रहे है..जिससे किसानों को लागत भी नहीं मिल रही है।