सोलापुर (महाराष्ट्र), 14 जून (भाषा) सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में रविवार को एक पिकअप वैन सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई, जिससे चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना तंदुलवाड़ी गांव के निकट हुई और वाहन में 15 लोग सवार थे।
सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया, ‘‘शुरुआती जानकारी के मुताबिक 15 लोगों को ले जा रही एक पिकअप वैन का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, और वाहन सड़क किनारे बने एक कुएं में गिर गया। इस हादसे में चार महिलाओं और चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं।’’
उन्होंने बताया कि वाहन को कुएं से बाहर निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
भाषा शफीक देवेंद्र
देवेंद्र
देवेंद्र