जल्द आएगी जोगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पांचवी सूची, चौंकाने वाले हो सकते हैं नाम

जल्द आएगी जोगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पांचवी सूची, चौंकाने वाले हो सकते हैं नाम

जल्द आएगी जोगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पांचवी सूची, चौंकाने वाले हो सकते हैं नाम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: August 11, 2018 2:43 pm IST

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जल्द ही जारी होने वाली है। संभव है कि आने वाली लिस्ट में कुछ रिटायर्ड जज, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और नामचीन नामों की घोषणा हो सकती है।

पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी ने बताया कि अभी तक चार लिस्ट में 41 दावेदारों के नाम घोषित किए गए है। सितंबर तक संभव है कि सभी 90 विधानसभा पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाए। जोगी ने बताया कि 49 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। इनमें से कई सीटों में तीन-तीन का पैनल बना हुआ है। समें कुछ रिटायर्ड जज, आईएएस-आईपीएस और डॉक्टर जैसे नामचीन शामिल है।

यह भी पढ़ें : राहुल ने बीएचईल बोलकर गलती की, कांग्रेस ने भाषण जस का तस जारी भी कर दिया

जोगी ने कहा कि संभव है कि इनमें से कुछ अधिकारियों को हम अपना उम्मीदवार बना सकते है। इसके लिए हर सीट पर पहले तीन-तीन नाम का पैनल बनाया गया है। पैनल में सभी उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, राजनीतिक अनुभव और समाजिक सक्रियता देखी जा रही है।

बता दें कि कांग्रेस में भी कुछ पुलिस अधिकारी इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में आ रहे है। से में जोगी की पार्टी भी रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस जैसे लोगों को टिकट देकर सबको चौंका सकते है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में