दंतेवाड़ा में मौसम बना आड़ा तो जोगी ने मोबाइल से किया सभा को संबोधित

दंतेवाड़ा में मौसम बना आड़ा तो जोगी ने मोबाइल से किया सभा को संबोधित

दंतेवाड़ा में मौसम बना आड़ा तो जोगी ने मोबाइल से किया सभा को संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 5, 2018 3:32 am IST

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी 4 दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं। पहले दिन ख़राब मौसम की वजह से वे दंतेवाड़ा की सभा में नहीं जा सके। 
ये भी पढ़ें-

आईबीसी 24 के सर्वे की सोशल मीडिया में सराहना, कांग्रेस को बधाई भी मिली


जगदलपुर में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि उन्होंने मोबाइल के ज़रिए दंतेवाड़ा की सभा को संबोधित किया। आज जोगी की चित्रकोट के मारडूम गांव में सभा है। 7 अप्रैल को बीजापुर में भी उनकी सभा है, लेकिन प्रशासन से हेलीकॉप्टर लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली है।
हालांकि जोगी ने दो टूक कहा है, कि परमिशन नहीं मिलने के बावजूद वे बीजापुर में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करेंगे और सभा करने की कोशिश भी करेंगे। बीजापुर के नेता सकनी चन्द्रिया भी भाजपा का साथ छोड़ कर जोगी की पार्टी में शामिल हो गए हैं। 
ये भी पढ़ें- खाकी पर लगा दाग, महिला से जबरदस्ती की कोशिश, कैमरे में कैद पूरा वाक्या

ये भी पढ़ें- पुरी के जगन्नाथ मंदिर का खुलेगा खजाना, सपेरों के साथ भंडारगृह में प्रवेश करेगी टीम
जोगी बस्तर में सभी समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर समर्थन भी मांगेंगे। समाज प्रमुखों के साथ उनके विशेष भोज की भी व्यवस्था की गई है। जोगी के मुताबिक बस्तर की सभी सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और अंतिम सूची उनके जन्मदिन के बाद अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी की जाएगी।





वेबडेस्क,IBC24


लेखक के बारे में