राकांपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्रकार को पुलिस हिरासत में भेजा गया

Ads

राकांपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्रकार को पुलिस हिरासत में भेजा गया

  •  
  • Publish Date - March 14, 2021 / 04:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

पुणे, 14 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में सत्तारूढ गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार एक पत्रकार को रविवार को अहमदनगर की एक अदालत ने 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

राकांपा कार्यकर्ता रेखा जरे की हत्या के मामले में नाम आने के बाद पत्रकार बाल बोठे फरार था। पुलिस ने उसे हैदराबाद से शनिवार को गिरफ्तार किया ।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने बताया कि उसे 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

रेखा की पिछले साल 30 नवंबर को हत्या कर दी गयी थी।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप