जूनियर डॉक्टर्स को जीएमसी का नोटिस, कई डॉक्टर्स के पंजीयन सस्पेंड, 329 डॉक्टर्स पर होगी FIR
जूनियर डॉक्टर्स को जीएमसी का नोटिस, कई डॉक्टर्स के पंजीयन सस्पेंड, 329 डॉक्टर्स पर होगी FIR
भोपाल। स्टायफंड बढ़ाने की मांग को हड़ताल कर रहे 329 जूनियर डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। वहीं प्रदेश के पांचों मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों में से 19 के पंजीयन मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल से 2 अगस्त तक के लिए सस्पेंड कर दिए हैं। हाईकोर्ट द्वारा हड़ताल को अवैध ठहराए जाने के बाद भी हड़ताल जारी है। जबकि चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर जीएमसी के 329 जूनियर डॉक्टर्स को
पढ़ें- कमलनाथ ने शिवराज की यात्राओं पर कसा तंज, कहा-स्वयं के खर्च पर करें यात्रा
जीएमसी प्रबंधन एफआईआर दर्ज कराने, कॉलेज, हॉस्टल से निष्कासन और हाईकोर्ट में अवमानना याचिका लगाई जाएगी। कॉलेज प्रबंधन ने सभी छात्रों को गुरुवार देर रात तक काम पर लौटने का नोटिस दिया था। आपको बतादें जूडॉ 20 हजार रुपए तक स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर हैं।
पढ़ें- भास्थल पर मंच से गिरे सीएम शिवराज, देखें वीडियो
हाईकोर्ट से मिले निर्देश के बाद शासन के आदेश के बाद 329 जूनियर डॉक्टर्स को शुक्रवार को सुबह 9 बजे तक समय पर काम पर लौटने के लिए दिया गया था, लेकिन उनकी हड़ताल जारी है। ऐसे में अब जूडा पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की तैयारी है। शुक्रवार को सुबह जूडा के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलने से सीएम हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला, जिससे वह बैरंग लौट गए। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जब जूडा हड़ताल वापस नहीं लेते उनसे कोई बात नहीं होगी। हड़ताल वापसी के शर्त पर ही उनसे संवाद स्थापित हो सकेगा।
पढ़ें- कोरबा के करीब पहुंचा 32 हाथियों का दल, दहशत में लोग, वन विभाग की उड़ी नींद
आपको बतां दे बुधवार को हाईकोर्ट द्वारा हड़ताल को अवैध करार देने के बाद जूडा ने हड़ताल वापसी का पत्र सौंप दिया था, लेकिन देर रात 24 जूडा पदाधिकारियों का निष्कासन वापस लेने के बाद ही हड़ताल खत्म करने का जूडा ने निर्णय लिया। इसके चलते गुरुवार को भी प्रदेश के पांचों मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


