कैलाश विजयवर्गीय के बोल- ऊपर से सिग्नल मिले तो 15 दिन में उलट देंगे सरकार, सुनिए वायरल वीडियो

कैलाश विजयवर्गीय के बोल- ऊपर से सिग्नल मिले तो 15 दिन में उलट देंगे सरकार, सुनिए वायरल वीडियो

कैलाश विजयवर्गीय के बोल- ऊपर से सिग्नल मिले तो 15 दिन में उलट देंगे सरकार, सुनिए वायरल वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 11, 2019 7:07 am IST

भोपाल। कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार गिराने की आशंका और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरोप के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में भाजपा महासचिव कहते हुए नजर आ रहे है,कि ये सरकार पांच साल तक चलने वाली नहीं है। जिस दिन ऊपर से सिग्नल मिल गया 15 दिन में सरकार को उलटा कर देंगे।

देखें वीडियो-

पढ़ें- कमलनाथ ने कहा- ये तो केवल ट्रेलर है, अभी तो बीजेपी के बहुत से खुलासे होना बाकी

आलाकमान ने कह दिया तो खेल कर देंगे फिलहाल, कांग्रेस को जनादेश मिला है,तो चलाने दो सरकार। भाजपा कार्यकर्ता अपनी धार को तेज करो और आगे की तैयारी करो। दरअसल, विजयवर्गीय ने ये बयान देपालपुर विधानसभा की हातौद में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया है।कैलाश विजयववर्गीय पिछले दो दिनों से इंदौर जिले की अलग अलग खासतौर पर ग्रामीण विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है।

पढ़ें-हिना कांवरे विधानसभा की उपाध्यक्ष निर्वाचित, बह..

कैलाश वियवर्गीय के बयान पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है। सज्जन सिंह ने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय कॉलेज में हमारा जूनियर है। सज्जन सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय की संपत्ति की जांच कराने की बात कही है। साथ ही कैलाश पर तंज कसते हुए कहा कि हैसियत है तो क्यों नहीं बना लेते अपनी सरकार। 

 


लेखक के बारे में