राहुल-प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से क्यों रोका गया, पीएम मोदी और सीएम योगी दें जवाब- पूर्व सीएम कमलनाथ

राहुल-प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से क्यों रोका गया, पीएम मोदी और सीएम योगी दें जवाब- पूर्व सीएम कमलनाथ

राहुल-प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से क्यों रोका गया, पीएम मोदी और सीएम योगी दें जवाब- पूर्व सीएम कमलनाथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 2, 2020 6:09 am IST

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गांधी जयंती के मौके पर बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ ने कहा है कि महात्मा गांधी के संघर्ष से हमारा देश आज़ाद हुआ है। उनकी कुर्बानी से हमारा संविधान बना। कमलनाथ ने आगे कहा कि आज विश्व का सबसे बड़ा प्रजा तंत्र कलंकित हो रहा है जिसका मुझे दुख है।

पढ़ें- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हुआ कोरोना, पत्नी मेलानिया भी संक्रमित

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि हमारा कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रजातंत्र सुरक्षित रखें। सौदा कर लेना बोली बोल लेना इसका कोई अंत नहीं। मंडी में बोली-बोल लो और सदस्य बना लो ये देश के लिए दुर्भाग्य है।

पढ़ें- बिलासपुर में ‘किसान मजदूर बचाओ पदयात्रा’ निकाले.

पूर्व सीएम ने मप्र में दलित नाबालिकों के साथ हो रहे दुष्कर्म की वारदातों पर भी बयान दिया। उनके मुताबिक जब एमपी 15 साल के बाद सौंपा था तब प्रदेश महिला अत्याचार में नम्बर 1 था।

पढ़ें- आज से पटरी पर दौड़ेगी सोमनाथ एक्सप्रेस, अगले सप्ताह इंटरसिटी और स्पेशल ट्रेनों की हो सकती है शुरूआत

अब पिछले 8 महीनों में महिला अपराधों में इजाफा हो गया है। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि देश की सबसे बड़ी राज्य सरकार एक व्यक्ति को हाथरस जाने से रोके सरकार आखिर क्या छुपाना चाहती है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस चले जाते तो किसको खतरा था। पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस पर मोदी जी और उप्र के मुख्यमंत्री से इसका जवाब मांगा है। 


लेखक के बारे में