बम भोले की गूंज के साथ निकले कावडियें, कल से सावन सोमवार की शुरूआत

बम भोले की गूंज के साथ निकले कावडियें, कल से सावन सोमवार की शुरूआत

बम भोले की गूंज के साथ निकले कावडियें, कल से सावन सोमवार की शुरूआत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 9, 2017 10:18 am IST

 

कल से सावन का महीना शुरू हो रहा है… ऐसे में अरकंटक और पेंड्रा के ज्वालेश्वर महादेव में पहले सावन सोमवार को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं.. पहले सोमवार में ज्वालेश्वर महादेव की पूजा के लिए कावड़ियों का दल अमरकंटक पहुंचने लगा है।

श्रद्धालु अमरकंटक में नर्मदा उद्गम से जल कांवड़ में लाकर यहां से 8 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ की सीमा में स्थित ज्वालेश्वर महादेव में जलाभिशेक करते हैं… प्रशासन ने सोमवार को यहां उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा समेत सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है… दरअसल 27 सालों बाद ऐसा संयोग बना है… जिसमें सावन भगवान शिव के दिन सोमवार को शुरू होगा और इसका समापन भी सोमवार को ही होगा… इससे पहले 1990 में ऐसा संयोग बना था… इसे इन्दुवार हर्षण योग कहते हैं… पूरे माह में इस वर्ष 5 सोमवार पड़ेगे।


लेखक के बारे में