इंदौर पहुंचे केजरीवाल ने शिवराज को दिया ये ऑफर

इंदौर पहुंचे केजरीवाल ने शिवराज को दिया ये ऑफर

इंदौर पहुंचे केजरीवाल ने शिवराज को दिया ये ऑफर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: July 15, 2018 10:23 am IST

इंदौर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश दौरे पर रविवार को इंदौर पहुंचे। यहां आमसभा में उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधामंत्री केवल हिन्दू-मुसलमान करते रहते हैं, फिर कैसे भारत दुनिया का नंबर वन देश बनेगा। इससे पहले जैसे ही केजरीवाल आमसभा के लिए बने मंच पर पहुंचे, वैसे ही मंच की बिजली गुल हो गई।

उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ऑफर देते हुए कहा कि मैं आपको सीखा देता हूं, स्कूल में कैसे पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षा मंत्री मनीष सिंह सिखा देंगे कि स्कूल कैसे चलते हैं।

यह भी पढ़ें : छत्‍तीसगढ़ की रेने कुजूर बनी इंडियन रिहाना,लोगों ने चपटी नाक और डार्क कलर पर खूब दिया उलाहना

बताद दें कि आप ने मप्र विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचे केजरीवाल की आमसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उल्लास देखा गया।

पार्टी का कहना है कि मप्र में जिस तरह के हालात बन गए हैं, उन्हें देखते हुए व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है और इसके लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में लूट और भ्रष्टाचार की भाजपा सरकार को जनता सत्ता से बेदखल कर देगी और इसके बाद आम आदमी की सरकार के तहत प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू होगा।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में