छात्र के अपहरण का मामला, 24 घंटे में आरोपी जेल के अंदर

छात्र के अपहरण का मामला, 24 घंटे में आरोपी जेल के अंदर

छात्र के अपहरण का मामला, 24 घंटे में आरोपी जेल के अंदर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: February 4, 2018 12:01 pm IST

रायपुर। राजनांदगांव में शनिवार रात कोचिंग से लौट रहे 9वीं के छात्र का अपहरण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचकर छात्र को सुरक्षित बचा लिया है. आरोपियों कोचिंग से लौट रहे छात्र का अपहरण कर 5 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी. अपहरण में इस्तेमाल की गई वैन कुम्हारी टोल प्लाजा क्रॉस कर रायपुर जाते देखा गया था वैन का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी.  

ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों के बाद पंचायत सचिवों को शिवराज की सौगात, नियमित हुए पंचायत सचिव

    

    

ये भी पढ़ें- रेत माफियाओं ने तहसीलदार पर किया जनलेवा हमला, पुलिस करती रही टालमटोल

आपको बतादें नाबालिग राजनांदगांव के राजीव नगर का रहने वाला है. इस घटना की सूचना मिलते ही राजधानी की पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर 24 घंटे में आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में