जानिए छात्रों ने क्यों ली भाजपा को वोट न देने की शपथ?  

जानिए छात्रों ने क्यों ली भाजपा को वोट न देने की शपथ?  

जानिए छात्रों ने क्यों ली भाजपा को वोट न देने की शपथ?   
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: January 31, 2018 7:03 am IST

 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव निकट हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने के साथ ही भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं.

 

 

इस वीडियो में कथित तौर पर कुछ युवा मध्य प्रदेश भाजपा  के खिलाफ शपथ लेते हुए दिखाए गए हैं. शपथ में बच्चों ने कहा किजब तक ऑनलाइन परीक्षा को खत्म नहीं कर दिया जातातब तक वो आगामी चुनावों में बीजेपी को वोट नहीं देंगे. बच्चों ने शपथ में यह भी कहा किमैं भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दूंगा. ना ही भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यकर्ता का समर्थन नहीं करूंगा‘.

 

ये भी पढ़ें- पुलिस ने 9 दिव्यांगों को जेल भेजा, 44 दिनों से धरने पर बैठे थे दिव्यांग

 

साथ ही यह भी कहा गया किमैं शपथ लेता हूं कि 24 घंटे के भीतर मैं कम से कम तीन लोगों को इस तरह की शपथ के लिए प्रेरित करूंगा साथ ही मैं अपना गांव क्षेत्र की भ्रष्टाचारअन्याय के बारे में लोगों को जागरुक करूंगा. धन्यवाद.

 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश कांग्रेस को राहुल फैक्टर पर भरोसा, युवाओं को मिलेगा मौका

 

वीडियो में 100 के लगभग छात्र-छात्राएं शपथ ले रहे हैं. बयाता जा रहा है कि ये वीडियो गणतंत्र दिवस पर बनाया गया है। वीडियो में पहले छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैंऔर उसके बाद भाजपा को वोट नहीं करने का सामूहिक संकल्प लेते हैं।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में