नाबालिग युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 27, 2019 8:31 am IST

सरगुजा। कोरिया में एक नाबालिग युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को कोरिया के घुघरी जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें –11 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, परिजनों ने बताया खेल-खेल में हुई मौत

ज्ञात हो कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ इस अपराध की घटना को संज्ञान में लिया और फिर 24 घंटे के अंदर जनकपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने फरार आरोपी को घुघरी जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में पुलिस ने बताया कि 26 तारीख की रात नाबालिग युवती घर के पास ही अपनी छोटी बहन के साथ टहल रही थी। उस दौरान आरोपी अमृतलाल बैगा ने युवती के मुंह में कपडा लगाकर उसे घसीटे हुए अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद युवती को अपने ही घर में छोड़कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें –बम निरोधक दस्ते को मिली बड़ी सफलता, जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर लगाई गई संदिग्ध IED ब्लास्ट

रात में जब लड़की के परिजन उसे ढूंढने निकले तो नाबालिग युवती घायल अवस्था में आरोपी के घर में पड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेरा बंदी करके घुघरी जंगल से आरोपी अमृतलाल बैगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


लेखक के बारे में