नए विधायकों के लिए आवास की कमी, 43 विधायकों को खाली करने का नोटिस
नए विधायकों के लिए आवास की कमी, 43 विधायकों को खाली करने का नोटिस
भोपाल। विधानसभा सचिवालय नए चुनकर आने वाले विधायकों के आवास की तैयारियों में जुट गया है। मौजूदा सयम में आवास की कमी कारण नए विधायकों के ठहरने, आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराना विधानसभा की अहम जिम्मेदारी है। लिहाजा जो विधायक मौजूदा विधानसभा चुनाव नहीं लड़े हैं ऐसे 43 विधायकों को सचिवालय ने आवास खाली कराने का नोटिस थमाया है।
पढ़ें- कांग्रेस नेता का धमकी भरा ऑडियो वायरल, 11 दिसंबर के बाद देख लेने की..
11 दिसंबर को मतगणना के बाद नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विधानसभा का सत्र भी इसी माह शुरू होना है। मौजूदा विधायकों के आवास की तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन नए विधायकों की समस्या है। नए विधायकों के लिए व्यवस्था, तभी हो पाएगी जब पुराने आवास खाली कराए जाएंगी। विधानसभा सचिवालय इसी जद्दोजहद में लगा हुआ है।

Facebook


