मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, वोटर लिस्ट में 11.67 लाख वोटर के नाम जोड़े गए, जबकि 3.24 लाख नाम हटाए गए
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, वोटर लिस्ट में 11.67 लाख वोटर के नाम जोड़े गए, जबकि 3.24 लाख नाम हटाए गए
भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। वोटर लिस्ट में 25 नवंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक 11.67 लाख वोटर के नाम जोड़े गए, जबकि इस अवधि में 3.24 लाख नाम हटाए भी गए।
आयोग ने 1 जनवरी 2021 की स्थिति में वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया है, जिसके अनुसार मध्य प्रदेश में अब कुल वोटर संख्या 5 करोड़, 30 लाख, 64 हजार 142 हो गई है।
पढ़ें- देशभर में पहले दिन 1.91 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक…
इनमें 4 करोड़ 75 लाख 41 हजार 281 पुरूष, 4 करोड़ 55 लाख 21 हजार 381 महिला तथा 1480 थर्ड जेंडर वोटर हैं।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत, शनिवार को 5…
25 नवम्बर 2020 को वोटर लिस्ट के प्रारंभिक प्रकाशन के समय प्रदेश की समस्त 230 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5 करोड़ 22 लाख 20 हजार 675 वोटर्स के नाम दर्ज थे… अंतिम प्रकाशन के दौरान 8 लाख 43 हजार वोटर बढ़ गए हैं।

Facebook


