नैनपुर-जबलपुर के बीच ब्राडगेज रेल की शुरूआत
नैनपुर-जबलपुर के बीच ब्राडगेज रेल की शुरूआत
मण्डला। रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई ने मंगलवार को नैनपुर से जबलपुर ब्राडगेज रेल का शुभारंभ किया। रेल मंत्री ने जंहा नैनपुर से जबलपुर के लिए ब्राडगेज रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वहीं घंसौर से जबलपुर ब्राडगेज रेल लाइन के विस्तार का लोकार्पण किया व नैनपुर में नेरोगेज रेल के म्यूजियम का भी उद्घाटन किया।
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, जानिए क्या रहा खास
इस दौरान नैनपुर जंक्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां दकछिन, पूर्व मध्य रेल मंडल नागपुर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे वहीं जबलपुर सांसद राकेश सिंह, मण्डला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
तेल के 12 अचूक टोटके जिनसे आपकी समस्याएं हो जाएंगी छू-मंतर
जिलेवासियों की ब्राडगेज रेल की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए रेल राज्यमंत्री ने इसे नैनपुर ओर मंण्डला जिलेवासियों के लिए बड़ी अहम व महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब इस क्षेत्र की तरक्की होगी वहीं स्थानीय जन भी मंगलवार से शुरू हुई नैनपुर – जबलपुर ब्राडगेज रेल के शुभारंभ पर बेहद खुशी जाहिर की और इस पल को ऐतिहासिक बताया वहीं मांग भी की के जल्द से जल्द नैनपुर – मण्डला, नैनपुर – बालघाट, गोंदिया व छिंदवाड़ा के लिए ब्राडगेज रेल सेवा प्रारंभ की जाय। लोगों का कहना है कि उक्त जिले को ब्राडगेज रेल से जोड़ने काम तो जारी है परंतु धीमें गति से है जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाय।

Facebook


