शौचालय के खूनी संघर्ष में भाई ने ली भाई की जान

शौचालय के खूनी संघर्ष में भाई ने ली भाई की जान

शौचालय के खूनी संघर्ष में भाई ने ली भाई की जान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: November 8, 2017 11:36 am IST

 

छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के दिदोनिया गांव में शौचालय निर्माण के विवाद में 2 भाईयों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमे एक भाई की मौत हो गई और मृतक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस स्कूल में रहस्यमयी तरीके से बेहोश हो रही लडकियां !

घटना उस समय हुई जब सुकिया कुशवाहा अपने भाई गुबिया कुशवाहा की जमीन पर शौचालय का निर्माण करने के लिए गड्ढा खुदवा रहा था तभी गुबिया ने इस शौचालय के निर्माण का विरोध किया, विवाद इतना बढ़ा की सुकिया कुशवाहा और उसके 3 लड़कों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से गुबिया और उसके पुत्र भैयालाल पर जानलेवा हमला कर दिया।

भोपाल में फिर गैंगरेप, इस बार 13 साल की मासूम से हैवानियत

जिससे गुबिया को कुल्हाड़ी लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई और भैयालाल गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई भैयालाल की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, घटना के बाद से चारों आरोपी फरार हो गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में