अमित जोगी पर मानहानि की तैयारी में नेता प्रतिपक्ष

अमित जोगी पर मानहानि की तैयारी में नेता प्रतिपक्ष

अमित जोगी पर मानहानि की तैयारी में नेता प्रतिपक्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: January 12, 2018 8:07 am IST

छत्तीसगढ़ में अब चुनावी माहौल अब तूल पकड़ते जा रहा है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप और फिर उसके बाद जनता के सामने स्वम को सही साबित करने की कोशिश। अब अमित जोगी नेता प्रतिपक्ष के निशाने पर है।आज  नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा है कि वे मारवाही  विधायक  अमित जोगी पर मानहानि का मुकदमा लगाएंगे। कारण अमित जोगी की वो ट्वीट है जिसमें उन्होंने टी एस सिंहदेव पर टिप्पणी की है।  इस ट्विट में अमित  जोगी ने लिखा  है कि सरगुजा में अडानी की माइन्स में विपक्ष सेट है क्योंकि नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के पास वहां कोयले के ट्रांसपोर्ट का काम है.

 

नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए कहा है कि ये लोगआधारहीन बातें करते हैं.कभी कोई आरोप लगाने से पहले सोच तो लेना चाहिए  मेरे ऊपर जो आरोप लगाया गया है वो आधारहीन है. लिहाज़ा इसका भुगतान अमित जोगी को भुगतना ही पड़ेगा आगे टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे अक्सर चुप रहते हैं. राजनीति में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचते हैं. लेकिन उनके चुप रहने का मतलब कुछ और ही लगा लिया गया है. उन्होंने कहा कि उनका कोई ठेका नहीं है जैसा कि जोगी कैंप द्वारा बार-बार प्रचारित किया जा रहा है. सिंहदेव इस वक्त सरगुजा के दौरे पर हैं. वे लौटकर कानूनी मशविरा करेंगे और फिर मुकदमा करेंगे.साथ ही उन्होंने भू राजस्व विधेयक वापस लिए जाने के सरकार के फैसले पर भी संशय व्यक्त किया है उनका कहना है की आज सरकार वोट की राजनीति कर रही है लेकिन क्या गारंटी की सरकार कल इस बारे में कोई कदम नहीं उठाएगी 

 

 

 

 


लेखक के बारे में