नीति आयोग ने देश के 101 सबसे पिछड़े जिलों की लिस्ट जारी किया है. सूची में मध्यप्रदेश के 8 जिलों को सबसे पिछड़ा बताया गया है. देश में सबसे पिछड़े जिलों की सूची में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले को तीसरा स्थान दिया गया है. पिछड़े जिलों की सूची में पहला स्थान हरियाणा के मेवात जिले को दिया गया है.
ये भी पढ़ें- पार्किंग विवाद पर डॉक्टर ने कर दी पुलिस आरक्षक की पिटाई, मचा बवाल
ये भी पढ़ें- रायपुर: 24 घंटे के अंदर लूट की दूसरी वारदात, सिलतरा में ठेकेदार से पौने 2 लाख की लूट
मध्यप्रदेश के सिंगरौली के बाद बड़वानी, गुना, विदिशा, खंडवा, छतरपुर, दमोह और राजगढ़ जिले को पिछड़े जिलों में शामिल किया गया है. देश के सबसे पिछड़े 101 जिलों का आंकलन नीति आयोग ने जिलों के शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण और बुनियादी सुविधाओं के आधार पर किया है.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: हड़ताल पर बैठी 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 187 सहायिकाएं बर्खास्त
101 जिलों में 33 नक्सल प्रभावित जिले भी शामिल हैं, पिछड़े जिलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव को शामिल किया गया.
वेब डेस्क, IBC24