Lockdown : 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, सिर्फ चार घंटे की रहेगी छूट, यहां के लिए नया आदेश जारी
Lockdown : 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, सिर्फ चार घंटे की रहेगी छूट, यहां के लिए नया आदेश जारी
अमरावती, (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू कर्फ्यू को 30 जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि अब इसमें चार घंटे की छूट भी प्रदान की गई है।
Read More News: कब एडजस्ट होगा सिंधिया गुट… सिंधिया गुट की चाहत कब होगी पूरी?
अब 21 जून से कर्फ़्यू शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।
मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इसकी घोषणा की। राज्य में इस साल कोविड-19 संबंधी कर्फ्यू पहली बार पांच मई को लगाया गया था। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से 20 जून तक बढ़ा दिया गया।
Read More News: भूपेश सरकार ढाई साल! ढाई साल में कितना बदला छत्तीसगढ़?
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सभी कारोबारी प्रतिष्ठान शाम बजे तक बंद हो जाएंगे।
सरकारी कार्यालयों में 21 जून से सामान्य कामकाज बहाल हो जाएगा और कर्मचारियों को संशोधित सारिणी के अनुसार काम पर आने के निर्देश दिए गए हैं।
Read More News: शिक्षकों को मिला टारगेट, एक शिक्षक 15 छात्रों का कराएगा एडमिशन, 33 लाख 87 हजार 947 बच्चों को प्रवेश कराने का लक्ष्य

Facebook


