छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन, अंबिकापुर-रायपुर-जांजगीर 31 मई तक, बलौदाबाजार 24 मई तक रहेगा लॉक
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन, अंबिकापुर-रायपुर-जांजगीर 31 मई तक, बलौदाबाजार 24 मई तक रहेगा लॉक
अंबिकापुर/बलौदाबाजार/जांजगीर। अंबिकापुर जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां 31 मई रात 12 तक लॉकडाउन रहेगा, वहीं दूध वितरण सुबह 6 से 8 औऱ शाम 5 से 6.30 बजे तक होगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ें: नहीं सुधरे लोग.. मास्क नहीं पहनने वालों से छत्तीसगढ़ में वसूले 3 करोड़ 44 लाख रुपए, प्रति व्यक्ति …
इसके अलावा बलौदाबाजार जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां 24 मई को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन होगा। सभी बाजार एवं साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे, होटलों व रेस्टोरेंट्स से ऑनलाइन डिलीवरी ही मान्य होगा, दूध वितरण सुबह 6 से 8 और शाम 5 से 6.30 बजे तक होंगा, कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: पान/सिगरेट ठेला, चौपाटी, चाट, समोसा, गुपचुप, फास्ट फूड बिक्री के लि…
जांजगीर-चांपा जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां भी 31 मई रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। यहां अंडा, मछली, मटन, किराना, ग्रॉसरी को सुबह 6 से 2 बजे तक होम डिलीवरी को अनुमति होगी। सभी प्रकार की थोक मंडिया बंद रहेंगी किन्तु गोडाउन में माल लोडिंग अनलोडिंग के लिए रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक की अनुमति होगी
ये भी पढ़ें: सभी दुकानें, फल-सब्जी, अंडा, मछली, मांस और पोल्ट्री, दूध शाम 5 बजे …



Facebook


