कोरिया जिले में 16 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सुबह 6 बजे से 12 बजे तक खुलेंगी ये दुकानें…देखें गाइडलाइन
कोरिया जिले में 16 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सुबह 6 बजे से 12 बजे तक खुलेंगी ये दुकानें...देखें गाइडलाइन
कोरिया। जिले में भी 16 मई रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर एसएन राठौर ने आदेश जारी कर दिया है, इस दौरान जिले की सीमाएं सील रहेंगी, इस दौरान मोहल्लों में स्थित किराना दुकानों को खोलने की अनुमति होगी, लेकिन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकानें नहीं खोल सकेंगे।
इसके अलावा आटो मोबाईल रिपेयरिंग दुकान, टायर पंचर की दुकान, सुबह 6 बजे से 12 बजे तक एसडीएम ने अनुमति लेकर खोली जा सकती है।
ये भी पढ़ें: कवर्धा जिले में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब तक प्रदेश के 21 जिलों में…
लॉकडाउन वाले जिले इस प्रकार हैं—
रायपुर — 17 मई सुबह 6 बजे तक
दुर्ग — 17 मई सुबह 6 बजे तक
बालोद— 17 मई सुबह 6 बजे तक
कवर्धा— 17 मई सुबह 6 बजे तक
महासमुंद — 17 मई सुबह 6 बजे तक
सुकमा — 17 मई सुबह 6 बजे तक
गरियाबंद — 17 मई सुबह 6 बजे तक
बलौदाबाजार —17 मई सुबह 6 बजे तक
कोंडागांव — 16 मई तक
कांकेर — 16 मई तक
मुंगेली — 16 मई सुबह 6 बजे तक
कोरिया — 16 मई तक रात 12 बजे तक
दंतेवाड़ा — 16 मई रात 12 बजे तक
सरगुजा — 15 मई रात 12 बजे तक
बलरामपुर — 15 मई तक
धमतरी — 15 मई तक
सूरजपुर — 15 मई तक
जशपुर — 15 मई तक
बिलासपुर — 15 मई तक
बीजापुर — 12 मई तक
नारायणपुर — 11 मई तक
यहां पढ़ें पूरी गाइडलाइन—
Document 35 by Anil Shukla on Scribd

Facebook


