31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यहां लिया गया फैसला

31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यहां लिया गया फैसला

31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यहां लिया गया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: March 9, 2021 5:00 am IST

ठाणे: कोरोना के आतंक से अभी लोगों को राहत मिली नहीं थी कि एक बार फिर भारत के कई राज्यों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए पंजाब सहित कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि ठाणे में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यह आदेश 16 हॉटस्पॉट जोन के लिए जारी किया गया है।

Read More: बोर खनन पर लगी रोक, उल्लंघन करने पर होगी 2 साल जेल और 2 हजार रुपए जुर्माना, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

मिली जानकारी के अनुसार महानगरपालिका ने एक परिपत्र जारी करते हुए कहा है कि इलाके में 16 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन सभी क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। बता दें कि कल ठाणे में कोविड-19 के 780 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,845 हो गई है। साथ ही कल यहां तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।

Read More: मुख्यमंत्री शिवराज आज देवास को नर्मदा के जल से जोड़ने के संबंध में करेंगे बैठक, देखें शेड्यूल

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में प्रशासन ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। यहां 11 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज सहित अन्य संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि इस आंशिक लॉकडाउन के तहत सुबह के 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक सामान्य जीवन को बाधित नहीं किया जाएगा। लेकिन रात के 9 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार के दिन पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू होगा।

Read More: 50 प्रतिशत आरक्षण पर फिर विचार की जरूरत, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों को नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

ज्ञात हो ​कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर जानकारी दी है। जारी सूचना के अनुसार देश के छह राज्यों में कोरोना के नए मामलों में बढोतरी का रुझान जारी है। ये 6 राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, कर्नाटक और केरल हैं जहां कोरोना मामलों में वृद्धि जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में जितने मामले दर्ज किए गए हैं उनमें अकेले इन 6 राज्यों का योगदान 84.71 प्रतिशत है।

Read More: झाड़ियों में मिला कई दिन पुराना आरक्षक का शव, आ रही थी अजीब-सी बदबू, मचा हड़कंप

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"